पंजाब कांग्रेस में उठापटक पर दिल्ली में बैठक: बघेल ने बुलाई नई कमेटियों की मीटिंग; वड़िंग, चन्नी व रंधावा समेत कई नेता शामिल – Ludhiana News

पंजाब कांग्रेस में उठापटक पर दिल्ली में बैठक:  बघेल ने बुलाई नई कमेटियों की मीटिंग; वड़िंग, चन्नी व रंधावा समेत कई नेता शामिल – Ludhiana News




पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापठक को खत्म करने के लिए दिल्ली में बैठक चल रही है। बैठक पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बुलाई है। पहले यह मीटिंग मंगलवार को होनी थी लेकिन प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के कारण बैठक नहीं हो पाई। बैठक कांग्रेस मुख्यालय में हो रही है। इसमें प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत, राजकुमार वेरका, अमर सिंह व अन्य कई नेता बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। गुटबाजी के बाद राजा वड़िंग व चरणजीत सिंह चन्नी पहली बार किसी बैठक में आमने-सामने होंगे। हाईकमान के बड़े नेता भी होंगे बैठक में शामिल राहुल गांधी समेत कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि हाईकमान के कुछ बड़े नेता भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में इलेक्शन कंपेन कमेटी, कोर कमेटी, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी और मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्षों को भी बलुाया गया है। केसी वेणूगोपाल मीटिंग में हैं। वेणुगोपाल के एक तरफ भूपेश बघेल बैठे हैं जबकि एक तरफ प्रताप सिंह बाजवा बैठे हैं। दूसरे नंबर पर चरणजीत चन्नी व तीसरे नंबर पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बैठे। चरणजीत सिंह चन्नी जो राजा वड़िंग के साथ बैठने को तैयार नहीं थे। मीटिंग बिल्कुल उनके बगल पर बैठे हैं। इस फोटो सिनयोरिटी की बात करें तो राजा वड़िंग से पहले चरणजीत सिंह चन्नी को बैठा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *