कपूरथला में किन्नरों के 2 गुट थाने के बाहर भिड़े: फर्जी वेश धारण कर शगुन वसूली का आरोप; एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए – Kapurthala News

कपूरथला में किन्नरों के 2 गुट थाने के बाहर भिड़े:  फर्जी वेश धारण कर शगुन वसूली का आरोप; एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए – Kapurthala News




कपूरथला में किन्नर समाज के 2 गुटों के बीच शगुन वसूली को लेकर विवाद सामने आया है। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब एक गुट ने आरोप लगाया कि कुछ युवक किन्नरों का वेश धारण कर घरों में जाकर बधाई के नाम पर पैसे वसूल रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्ष थाना सिटी पहुंचे, जहां उनके बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किन्नर समाज के एक गुट का कहना है कि कुछ समय से कुछ युवक किन्नरों का भेष बदलकर शुभ अवसरों पर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। वे खुद को किन्नर बताकर बधाई के नाम पर पैसे ले रहे हैं। इस गुट ने आरोप लगाया कि ऐसी गतिविधियों से उनकी पहचान और सम्मान को ठेस पहुंच रही है, साथ ही समाज में गलत संदेश भी जा रहा है। शिकायत दर्ज कराने के लिए जब किन्नर समाज के सदस्य थाना सिटी पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच थप्पड़, घूंसे और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आसपास के इलाकों से भी पहुंचे किन्नर घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर लोधी और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में किन्नर समाज के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे थाना सिटी के आसपास तनाव का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *