जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट: मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना – Jalandhar News

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:  मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना – Jalandhar News




जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही बारिश के कारण मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज पंजाब में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में पिछले 2 से 3 दिनों में बदलाव देखने को मिल रहा है।वही पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।जालंधर में कल रात 1 से 2 बजे के बीच बारिश होनी शुरू हुई,जो कुछ देर बाद रुक रुक लगातार होती रही।अभी भी जालंधर में बारिश हो रही है
बारिश के कुछ POHOTS
अमृतसर में टूटा दशकों पुराना रिकॉर्ड अमृतसर में बारिश ने पिछले कई दशकों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में शहर में 185 मिलीमीटर (लगभग 7 इंच) बारिश दर्ज की गई। इस आंकड़े के साथ ही 22 जुलाई 1948 को दर्ज की गई 184.9 मिमी बारिश का 78 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि, अगर अमृतसर के इतिहास की बात करें तो जुलाई के महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश का सर्वकालिक रिकॉर्ड 10 जुलाई 1881 को बना था, जब शहर में 396.2 मिमी बारिश हुई थी। तापमान में भारी गिरावट, बठिंडा रहा सबसे गर्म बारिश के कारण राज्य भर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। अमृतसर और पठानकोट में अधिकतम तापमान औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे चला गया है। वर्तमान में पंजाब के सभी जिलों में पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। राहत की इस लहर के बीच बठिंडा जिला राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया, हालांकि वहां भी तापमान नियंत्रण में रहा। 20 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पंजाब के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज राज्य के कुल 20 जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी राज्य के 11 जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *