पंजाब से निहंगों की CJP प्रदर्शन में एंट्री: छात्रों में जोश आया; लड़की बोली- आपके आने से हमारे अंदर जान आ गई, बहुत-बहुत धन्यवाद – Amritsar News
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पिछले दिनों पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसी बीच, ब्लू फोर्स निहंगों की टीम ने बुधवार को ऐलान किया था कि वे शाम करीब 7 बजे CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे। घोषणा के बाद देर रात निहंग सिंह प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। निहंगों को अपने बीच देखकर प्रदर्शनकारी छात्रों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग सिंह को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो। निहंगों के पहुंचने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मनोबल और बढ़ता हुआ नजर आया। 30 से 40 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे निहंग वरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को ब्लू फोर्स टीम के करीब 30 से 40 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पंजाब से भी कई निहंग वहां पहुंच चुके हैं और अन्य सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज टीम की ओर से प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए पंखे और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सुविधा के लिए पंखों की व्यवस्था की जा रही वरिंदर सिंह ने बताया कि गर्मी के दौरान कई छात्र गत्ते से हवा करते नजर आए, जिसे देखते हुए उनकी सुविधा के लिए पंखों की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, प्रदर्शन स्थल पर बिजली की उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। CJP के प्रदर्शन का आज 33वां दिन वही, दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी जुटे हैं। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे। हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज की उधर, दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस में 3, जबकि मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक FIR शामिल है। प्रदर्शनकारियों पर RAF जवानों पर जानलेवा हमला करने, पथराव, तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।
Source link

