लुधियाना में वाहन चोर गैंग एक्टिव: घर के बाहर से चुराई एक्टिवा, डिजिटल चाबी से खोला लॉक; मेडिकल स्टोर से बाइक लेकर फरार – Ludhiana News

लुधियाना में वाहन चोर गैंग एक्टिव:  घर के बाहर से चुराई एक्टिवा, डिजिटल चाबी से खोला लॉक; मेडिकल स्टोर से बाइक लेकर फरार – Ludhiana News




लुधियाना में वाहन चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। चोर दिन और रात दोनों समय घरों व दुकानों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामलों में जनकपुरी और मेहरबान इलाके से एक्टिवा और बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों वारदातें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी के कारण वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। अब पढ़ें दोनों घटनाओं के बारे में: – दो दिन से थाने के चक्कर, नहीं मिला कोई सुराग पीड़ित संदीप का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से थाना मेहरबान के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनका आरोप है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस की नियमित गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग दोनों पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से वाहन चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और चोरी हुए वाहनों की जल्द बरामदगी की मांग की है। लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *