पठानकोट में बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला: 2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर, गुस्साए लोगों के फूंक डाली बस – Pathankot News

पठानकोट में बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला:  2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर, गुस्साए लोगों के फूंक डाली बस – Pathankot News




पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित गांव कौंतरपुर मे प्राइवेट बस का संतुलन बिगड़ गया जिससे बस ड्राइवर ने सड़क के किनारे खड़े 4 लोगों के ऊपर बस चढ़ा दी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 2 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिससे गुस्साए स्थानीय गांववासियों ने बस को आग के हवाले कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनते देख मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। फिल्हाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थाना नंगलभूर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि घटना 9 से साढ़े 9 बजे के बीच हुई। जहां जालंधर से जम्मू जा रही लक्ष्मी ट्रैवल्स की बस (एआर2-0बी-0956) अचानक बेकाबू हो गई। इस दौरान संदीपनी गुरुकुल स्कूल कौंतरपुर के पास चौक में कुछ लोग खड़े थे। बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े एक बाइक, स्कूटी और 2 अन्य लोगों को चपेट में ले लिया।
इससे चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से स्कूटी और बाइक सवार को गंभीर हालत में राज न्यूरो अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इसी बात से गुस्से में आए ग्रामीणों ने बस को रोक लिया तथा मौके पर ही आग लगा दी। इस बात की सूचना मिलते ही थाना नंगलभूर की पुलिस टीम में मौके पर पहुंच गई है, तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *