मिक्स लैंड यूज क्षेत्र को पूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करें, लूटपाट से लेबर के पलायन की आशंका जताई – Ludhiana News

मिक्स लैंड यूज क्षेत्र को पूर्ण इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करें, लूटपाट से लेबर के पलायन की आशंका जताई – Ludhiana News



भास्कर न्यूज |लुधियाना जिला उद्योग केंद्र के उपक्रम से जिला स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उद्योग जगत और व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और औद्योगिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मिक्स लैंड यूज का मुद्दा सबसे अहम बैठक के दौरान स्मॉल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ठुकराल ने उद्यमियों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए मास्टर प्लान में संशोधन करने और मिक्स लैंड यूज इलाकों को पूर्ण रूप से इंडस्ट्रियल एरिया घोषित करने की मांग रखी। ठुकराल ने कहा कि सितंबर महीने में मिक्स लैंड यूज की मियाद खत्म होने जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार उद्योगपतियों को केवल समय सीमा में विस्तार नहीं चाहिए, बल्कि इन क्षेत्रों को स्थायी रूप से औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि ये सूक्ष्म व छोटे कारखाने इतने सीमित संसाधनों वाले हैं कि यदि इन्हें स्थानांतरित करने की कोशिश की गई तो ये बंद हो जाएंगे। इससे हजारों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे, जो बड़े उद्योगों के लिए भी नुकसान देह साबित होगा। क्योंकि ये छोटे उद्योग ही कलपुर्जे और कच्चा माल बनाकर बड़े कारखानों की आपूर्ति श्रृंखला को पूरा करते हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था और दिन-प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर उद्योग जगत का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *