लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चोरी: सर्जरी यूनिट से कर्मचारी ने चुराया ड्रेसिंग का सामान,केस दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चोरी:  सर्जरी यूनिट से कर्मचारी ने चुराया ड्रेसिंग का सामान,केस दर्ज – Ludhiana News




लुधियाना के नामी दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMC) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा और साफ-सफाई के लिए रखे गए एक कर्मचारी ने ही अस्पताल में चोरी कर दी। आरोपी कर्मचारी ने अस्पताल के महत्वपूर्ण सर्जरी यूनिट से ड्रेसिंग का सामान चोरी कर लिया। मामले का पर्दाफाश होने के बाद अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सुरक्षा प्रभारी ने दी पुलिस को शिकायत पुलिस को दी गई शिकायत में डीएमसी अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) संजीव कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी हैं। उन्होंने अपने बयान में बताया कि 16 जुलाई 2026 को अस्पताल के सर्जरी यूनिट-IV में चोरी की यह घटना सामने आई। अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने वहां से कीमती ड्रेसिंग का सामान चुरा लिया, जिसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। क्लीनर-कम-हेल्पर के पद पर तैनात था आरोपी थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है। आरोपी निखिल राजेश नगर,हैबोवाल कलां लुधियाना का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी निखिल डीएमसी अस्पताल में (कर्मचारी कोड 25266) क्लीनर-कम-हेल्पर के रूप में काम कर रहा था। उसकी ड्यूटी सर्जरी यूनिट-IV में लगाई गई थी, जिसका सीधा फायदा उठाते हुए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। धारा 306 BNS के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर संजीव कुमार के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए,थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने आरोपी निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *