लुधियाना-बठिंडा एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों से लूट: नाइट ड्यूटी पर थे, रात को 1 बजे आए बदमाश, बुलेरों समेत किडनेप ले गए, हलवारा के पास फेंका; 6 गिरफ्तार – Ludhiana News

लुधियाना-बठिंडा एक्सप्रेस-वे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों से लूट:  नाइट ड्यूटी पर थे, रात को 1 बजे आए बदमाश, बुलेरों समेत किडनेप ले गए, हलवारा के पास फेंका; 6 गिरफ्तार – Ludhiana News




लुधियाना-बठिंडा हाईवे का निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों को 6 बदमाशों ने बुलेरो कार समेत किडनेप किया। बदमाश दोनों कर्मचारियों को कार में ही लेकर गए और उन्हें हलवारा के पास जाकर कार से बाहर फेंक दिया। बदमाश बुलेरो लेकर फरार हो गए। कर्मचारी 14-15 की मिड नाइट में हठूर के नजदीक ड्यूटी पर थे। कंपनी ने उन्हें रात में सरिया व अन्य लोहे के सामान की निगरानी के लिए रखा था। रात में छह हथियार बंद बदमाश आए और उन्हें धमकाने लगे।
कर्मचारी जब बुलेरो लेकर भागने लगे तो हेंड ब्रेक लगी होने के कारण कार आगे नहीं बढ़ी, इतने में बदमाशों ने कार पर हथियारों से हमला किया और शीशे तोड़ दिए। उसके बाद बदमाशों ने कर्मचारियों के आंखों पर पट्टियां बांधी और कार समेत उन्हें किडनेप करके ले गए। बदमाशों ने कर्मचारियों काे जब कार से बाहर फेंका तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूप में फोन किया। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अब सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी। कमर्चारियों को किडनेप करके लूटने की कहानी सिलसिलेवार जानिए… पुलिस ने आरोपियों कैसे पकड़ा, सिलसिलेवार जानिए.. क्रिमिनल हिस्ट्री और पुलिस रिमांड जब पुलिस ने सभी 6 आरोपियों का बैकग्राउंड खंगाला, तो पता चला कि यह कोई पहली बार अपराध करने वाला गिरोह नहीं है बल्कि उनका क्रिमिनल रिकार्ड भी है। आरोपी मनजिंदर सिंह और जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पर पहले भी संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। एसएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई बोलेरो कैंपर गाड़ी, छीने गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार (किरपान और चाकू) की बरामदगी की जा रही हे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *