तरनतारन में पुलिस और अबकारी विभाग की रेड: 800 लीटर लाहन जब्त, अवैध शराब बनाने का सामान भी पकड़ा; जांच शुरू – tarn-taran News
तरनतारन जिले में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सीमावर्ती गांवों में विशेष जांच की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, लाहन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर करण शर्मा और हितेश प्रभाकर ने बताया कि अवैध शराब डीलरों को पकड़ने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर और पुलिस बल की मदद से सोमवार तड़के सखीरा, तरनतारन सिटी, पट्टी सिटी और वल्टोहा गांवों में छापेमारी की गई। अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली अभियान के दौरान, सीमावर्ती गांव बहादुर नगर में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली। इस पर गांव में एक घर पर छापा मारा गया, जहां से 20 बोतल अवैध शराब और 800 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) जब्त किया गया। इसके अलावा, लोहे के ड्रम, छकला, प्लास्टिक के ड्रम और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुए। सामान कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू वल्टोहा पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई गुरदीप सिंह और कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब्त किए गए सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में आबकारी इंस्पेक्टर राम मूर्ति, ठेकेदार हरभिंदर सिंह भिंडा, एएसआई भगवंत सिंह और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Source link

