गोहावर के रेडियो स्टेशन में एक महीने में पांचवीं बार कॉपर वायर ले गए चोर – Jalandhar News
जालंधर | गोहावर स्थित रेडियो स्टेशन पर चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि एक महीने के भीतर यह पांचवीं घटना है, जिससे स्टेशन प्रबंधन में डर और गुस्सा है। सुरेश वर्मा ने बताया कि चोर हर बार कॉपर वायर चुराकर फरार हो जाते हैं। लगातार हो रही वारदातों के कारण अब तक स्टेशन को करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस बार तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। स्टेशन मैनेजरों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और रेडियो स्टेशन परिसर में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
Source link

