तरनतारन में नशा और हथियारों के खिलाफ अभियान: 8 आरोपी गिरफ्तार, 18.5 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल और शराब बरामद – tarn-taran News

तरनतारन में नशा और हथियारों के खिलाफ अभियान:  8 आरोपी गिरफ्तार, 18.5 ग्राम हेरोइन, पिस्तौल और शराब बरामद – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों और शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 18.5 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, अवैध शराब की बोतलें और ड्रग मनी बरामद की है। यह अभियान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर चलाया गया। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए गए। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 8 मामले दर्ज किए गए। तरनतारन सिटी थाना पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा तरनतारन सिटी थाना पुलिस ने एक आरोपी को 6 ग्राम हेरोइन और 500 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। वहीं झबाल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को 8 ग्राम हेरोइन और 200 रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा। गोइंदवाल साहिब थाना पुलिस ने एक अन्य आरोपी से 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा सदर तरनतारन, कच्चा पक्का और सरहाली थाना पुलिस ने नशा सेवन से जुड़े मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन के अवशेष, लाइटर और अन्य सामान बरामद किया। भिखीविंड उपमंडल के खालरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक खाली मैगजीन सहित 9 एमएम पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इसी अभियान के दौरान भिखीविंड थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध शराब की 9 बोतलों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध हथियारों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी मामलों में आरोपियों के नेटवर्क और उनके संपर्कों की जांच की जा रही है ताकि नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *