महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर में सत्संग – Jalandhar News

महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर में सत्संग – Jalandhar News




जालंधर | महर्षि दयानंद मठ वेद मंदिर, ढन्न मोहल्ला में साप्ताहिक सत्संग वेद मंदिर के प्रधान आर्य मित्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के आचार्य अमित शास्त्री द्वारा यज्ञ संचालन से हुई। मुख्य यजमान दिव्यांश महाजन रहे। राजेश अमर प्रेमी व रमन ने आर्य समाज के भजन सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु और अब सौंप दिया इस जीवन का सब भार तुम्हारे हाथों में प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रकाश सुनेजा, कैलाश अग्रवाल, कुंदन लाल अग्रवाल, सत्य शरण जिंदल, राम भवन शुक्ला, त्रिभुवन शुक्ला, रमेश, सुदेश मित्तल, इंदिरा, इशांत शाण्डिल, प्रशांत शांडिल, मिलन आर्य, मीनाक्षी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *