पठानकोट में AAP को मिली बड़ी मजबूती: 70 परिवार छोड़कर पार्टी में शामिल, मंत्री कटारूचक्क ने कराया स्वागत – Pathankot News

पठानकोट में AAP को मिली बड़ी मजबूती:  70 परिवार छोड़कर पार्टी में शामिल, मंत्री कटारूचक्क ने कराया स्वागत – Pathankot News




पठानकोट के विधानसभा हल्का भोआ के गांव नाला में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय मजबूती मिली जब लगभग 70 परिवार विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर AAP में शामिल हो गए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने इन परिवारों का स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर नए शामिल हुए परिवारों ने बताया कि वे पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर AAP से जुड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से भोआ हल्के में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सभी परिवारों का पार्टी में स्वागत किया कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सभी परिवारों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है और नए साथियों को भी पार्टी में उचित सम्मान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कटारूचक्क ने आगे कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास की यह रफ्तार आने वाले समय में और तेज होगी। उन्होंने लोगों के बढ़ते विश्वास को सरकार की नीतियों और कार्यों को मिल रहे जनसमर्थन का प्रमाण बताया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। नए शामिल हुए परिवारों ने भी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *