ईटीओ ने ट्रस्ट चेयरमैन धंजल को दी बधाई – Amritsar News

ईटीओ ने ट्रस्ट चेयरमैन धंजल को दी बधाई – Amritsar News




अमृतसर | पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन सरबजोत सिंह धंजल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी जरनैल सिंह ढोट और मीडिया प्रभारी सतनाम सिंह मठारू भी उपस्थित थे। मंत्री ईटीओ ने कहा कि धंजल पार्टी के पुराने व मेहनती कार्यकर्ता हैं और उनके नेतृत्व में अमृतसर के विकास व बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगी। दूसरी ओर, चेयरमैन सरबजोत सिंह धंजल ने पार्टी लीडरशिप का आभार जताते हुए कहा कि वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और मंत्री ईटीओ के मार्गदर्शन में अमृतसर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *