अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन जारी: उन्हें जंतर-मंतर से उठाने के लिए थाने में हुई रिहर्सल; कल CJP का संसद मार्च, पुलिस बोली- अनुमति नहीं

अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन जारी:  उन्हें जंतर-मंतर से उठाने के लिए थाने में हुई रिहर्सल; कल CJP का संसद मार्च, पुलिस बोली- अनुमति नहीं


  • Hindi News
  • National
  • Sonam Wangchuk Hospitalized | Delhi Jantar Mantar Protest & Hunger Strike

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को जंतर-मंतर से वांगचुक को उठाए जाने के बाद अनशन पर बैठ गए।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का अनशन अब भी जारी है। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है। वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं।

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठ गए।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे दिल्ली पुलिस मुख्यालय से वांगचुक को अस्पताल ले जाने के निर्देश मिले थे। इसके बाद मंदिर मार्ग थाने में अधिकारियों ने रणनीति बनाई और बिना टकराव एक मिनट से कम समय में उन्हें एम्बुलेंस तक पहुंचाने की रिहर्सल की।

18 जुलाई: वांगचुक अस्पताल ले जाए गए, 2 तस्वीरों में घटनाक्रम…

जंतर-मंतर पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों ने सफेद चादरों से घेरा बनाया और इसी में वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले गए।

जंतर-मंतर पर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवानों ने सफेद चादरों से घेरा बनाया और इसी में वांगचुक को उठाकर अस्पताल ले गए।

पुलिस चादर पर ही वांगचुक को उठाकर एंबुलेंस तक ले गई। फिर सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया।

पुलिस चादर पर ही वांगचुक को उठाकर एंबुलेंस तक ले गई। फिर सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया।

CJP बोली- कल संसद मार्च होगा; पुलिस ने कहा- अनुमति नहीं

CJP ने 20 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन संसद मार्च का ऐलान कर रखा है। CJP फाउंडर दीपके ने कहा कि संसद मार्च हर हाल में होगा। वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दावा किया कि वांगचुक भी मार्च में आएंगे।

हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार CJP ने मार्च की अनुमति नहीं मांगी है। अब आवेदन किया तो भी अनुमति की संभावना कम है। सत्र के दौरान नई दिल्ली जिले, खासकर संसद व इंडिया गेट के आसपास बीएनएस की धारा 163 लागू होती है। बिना अनुमति मार्च करने वाले हिरासत में लिए जा सकते हैं।

वांगचुक को पोटैशियम की कमी, इलाज के लिए मना रहे डॉक्टर

सफदरजंग अस्पताल के मुताबिक, वांगचुक को शनिवार सुबह 7:40 बजे लाया गया था।

  • उनमें डिहाइड्रेशन, पोटैशियम की कमी और अन्य मेटाबॉलिक गड़बड़ियों के संकेत हैं। डॉक्टर उन्हें इलाज के लिए मना रहे हैं।
  • पत्नी गीतांजलि आंगमो ने परिवार की सहमति के बिना इलाज न करने की मांग की है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि ये कदम हाईकोर्ट के निर्देश, वांगचुक की हालत और डॉक्टरों की सलाह पर उठाया है।
  • CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वांगचुक के साथ धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोप गलत बताए हैं। इसी बीच, CJP ने धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग उठा दी।

खबर से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वांगचुक को 2018 में रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड मिला

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हुए थे। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे

वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *