संगरूर में झाड़ियों में मिला 30 वर्षीय युवक का शव: हादसा या हत्या को लेकर पुलिस कर रही जांच, पास के होटल स्टाफ से भी पूछताछ – Barnala News

संगरूर में झाड़ियों में मिला 30 वर्षीय युवक का शव:  हादसा या हत्या को लेकर पुलिस कर रही जांच, पास के होटल स्टाफ से भी पूछताछ – Barnala News




संगरूर के सुनाम-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बिशनपुरा के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस थाना सुनाम ऊधम सिंह वाला के सहायक थाना प्रभारी (ASI) शाम सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बिशनपुरा के पास एक होटल के सामने, सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय शहीद ऊधम सिंह सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। भवानीगढ़ के हरदित्तपुरा का रहने वाला था मृतक शुरुआती जांच और शिनाख्त की कोशिशों के बाद मृतक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (30 वर्ष), पुत्र चरणजीत सिंह, निवासी गांव हरदित्तपुरा (भवानीगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिनाख्त होने के तुरंत बाद मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज सहायक थाना प्रभारी शाम सिंह के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की मौत के कारणों के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले की हर एंगल (दुर्घटना, हत्या या प्राकृतिक मौत) से गहनता से जांच कर रही है। मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल से जरूरी सबूत एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों व होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति या साजिश सामने आती है, तो उसी के आधार पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *