कपूरथला में 3 दिन बंद रहेगा ढिलवां रेलवे फाटक: सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक; लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील – Kapurthala News
कपूरथला जिले के ढिलवां में स्थित रेलवे फाटक नंबर S-48 को आवश्यक तकनीकी मरम्मत के कारण 3 दिनों के लिए बंद करने की घोषणा की गई है। रेलवे विभाग ने यह निर्णय ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए लिया है। ब्यास के P.W.I. सुभाष लाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह रेलवे फाटक 27 मई की रात 9 बजे से लेकर 29 मई की सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों और आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में फाटक पर तकनीकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद रहने के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इससे मरम्मत कार्य को समय पर और सुचारू रूप से पूरा करने में मदद मिलेगी। जारी किए गए आदेश की कॉपी…
Source link

