मोगा में कूड़े के ढेरों पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा: बोले- सफाई नहीं हुई तो पूरे शहर का बाजार बंद करेंगे – Moga News

मोगा में कूड़े के ढेरों पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा:  बोले- सफाई नहीं हुई तो पूरे शहर का बाजार बंद करेंगे – Moga News




मोगा में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। बढ़ती गंदगी और बदबू से परेशान पुराना मोगा के दुकानदारों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करते हुए शहरभर की दुकानें बंद करवाने पर मजबूर होंगे। धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व पार्षद और मौजूदा पार्षद के पति प्रवीण मक्कड़ ने कहा कि कई दिनों से प्रशासन और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेरों के कारण लोग नाक ढककर गुजर रहे हैं और ग्राहकों की संख्या कम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। मोबाइल व्यापारी बोले- कूड़े के ढेरों से 300 से 400 मीटर तक बदबू फैल रही मोबाइल व्यापारी अरुण गुलाटी ने बताया कि उनकी दुकान के सामने लगे कूड़े के ढेरों से 300 से 400 मीटर तक बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग पर सरकारी और निजी अस्पताल, स्कूल तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। बरसात के मौसम में संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। धरनास्थल पर पहुंचीं कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने दुकानदारों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और घरों से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने नगर निगम और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई के साथ-साथ टूटी सड़कें और जाम सीवरेज व्यवस्था भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। दुकानदारों ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान कर जल्द शहर को कूड़ा मुक्त बनाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *