CJI सूर्यकांत चंडीगढ़ में: ₹40 करोड़ की पार्किंग का उद्घाटन किया; प्रशासक कटारिया बोले-ये हमारा सौभाग्य, देश के सबसे बड़े पद पर बैठा व्यक्ति यहां आया – Chandigarh News

CJI सूर्यकांत चंडीगढ़ में:  ₹40 करोड़ की पार्किंग का उद्घाटन किया; प्रशासक कटारिया बोले-ये हमारा सौभाग्य, देश के सबसे बड़े पद पर बैठा व्यक्ति यहां आया – Chandigarh News




भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां सीजेआई ने सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। इससे आने वाले वकीलों और आम लोगों को पार्किंग की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा- मल्टीलेवल पार्किंग का पूरा श्रेय जस्टिस सूर्यकांत को जाता है क्योंकि जब वह बिल्डिंग कमेटी के चेयरमैन थे तो उन्होंने ही इसकी पूरी योजना बनाई। उन्होंने कहा कि CJI के प्रायोरिटी देने की वजह से आने वाले दिनों में और भी ज्यूडिशियल इन्फ्रास्ट्रक्चर बनेंगे। वहीं, चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा- हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हरियाणा के हिसार जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर बुद्धि की प्रखरता के कारण सूर्यकांत जी ने गोल्ड मेडल के साथ LLB की। तब से लेकर एडवोकेट के नाते इतनी लंबी यात्रा की है। 2004 में इसी हाईकोर्ट के जज बने। इसके बाद हिमाचल के चीफ जस्टिस बने। उसके बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने। आज हमारा सौभाग्य है कि हमारी ही धरती का एक व्यक्ति देश के सबसे बड़े पद पर बैठे हुए हैं। प्रशासक कटारिया ने आगे कहा- हमने 3.05 करोड़ रुपया खर्च कर ओपन पार्किंग एरिया बनाया। पार्किंग सुविधा हमने दिला दी लेकिन इसका इस्तेमाल भी सही ढंग से हो, यह भी हमें देखना होगा। ऐसा न हो कि जहां मर्जी खड़ी कर दो, इसके लिए बढ़िया है कि हर जगह सुनिश्वित कर दें कि जज कहां गाड़ी खड़ी करेंगे और वकील कहां पार्किंग करेंगे। सिर्फ आने-जाने वालों की गाड़ी पार्किंग वाले खड़ी करें और वही इसे वापस लौटाएं, तभी ये कामयाब होगी। जानिए… कोर्ट की पार्किंग से क्या फायदा रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं कोर्ट सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए पहुंचते हैं। यहां बड़ी संख्या में वकील भी नियमित रूप से काम करते हैं। मौजूदा पार्किंग व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण लोगों को अक्सर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। चार मंजिला पार्किंग में 1500 वाहन खड़े होंगे करीब साढ़े चार एकड़ भूमि में बनी यह मल्टीलेवल पार्किंग बेसमेंट सहित चार मंजिला है। इसमें एक समय में लगभग 1,500 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके शुरू होने के बाद जिला अदालत परिसर और आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है। 2022 में रखा गया था शिलान्यास इस परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2022 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। करीब चार वर्ष बाद निर्माण कार्य पूरा होने के साथ अब यह मल्टीलेवल पार्किंग लोगों के उपयोग के लिए तैयार है। प्रशासन का मानना है कि इसके शुरू होने से जिला अदालत परिसर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा और लंबे समय से चली आ रही वाहन खड़े करने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। सीजेआई बनने के बाद 7 मार्च 2026 को उनका चंडीगढ़ का पहला बड़ा दौरा था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (CIAC) और ‘इंडिया इंटरनेशनल डिस्प्यूट्स वीक’ का उद्घाटन किया। अब यह दूसरा दौरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *