फतेहाबाद में पंजाब नंबर की कार में लगी आग: सड़क किनारे खड़ी थी; मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस – Fatehabad (Haryana) News

फतेहाबाद में पंजाब नंबर की कार में लगी आग:  सड़क किनारे खड़ी थी; मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद शहर के भट्‌टू रोड पर शुक्रवार देर रात कार में आग लग गई। आग धू-धूकर जलती रही। पंजाब नंबर की कार में घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। सुबह आसपास के लोगों की इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, अभी तक कार मालिक सामने नहीं आया है। पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, भट्‌टू रोड पर अग्रवाल कॉलोनी के मोड़ के पास शनिवार सुबह लोगों ने जली हुई कार देखी। कार के आसपास कोई नहीं था। लोगों ने अपने स्तर पर कार मालिक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। अब पुलिस कार के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगा रही है। आग लगने से कार पूरी तरह से कबाड़ बन गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *