कंगना रनोट मानहानि केस में सुनवाई टली: हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस – Bathinda News

कंगना रनोट मानहानि केस में सुनवाई टली:  हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस – Bathinda News




बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई टल गई है। स्थानीय अदालत ने मामले की अगली तारीख 3 अगस्त तय की है। बीबी महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि आज अदालत में मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। आज अदालत ने बीबी महिंदर कौर और उनके पोते गुरप्रीत सिंह को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण गवाहों को पेश नहीं किया जा सका। अगली सुनवाई में गवाहों को पेश किया जाएगा। इसके अलावा पासपोर्ट जब्त करने के मामले पर भी बहस होगी। वकील बहनीवाल ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। किसान आंदोलन से जुड़ा है मामला बता दें कि, यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कंगना रनोट ने SC में दायर की थी याचिका महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। मामले को खत्म कराने के लिए कंगना रनोट ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार नहीं की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *