लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर: डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार – Ludhiana News

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:  डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार – Ludhiana News




लुधियाना में पनबस डिपो के चालक और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है। डिपो की चेकिंग टीम की रिपोर्ट के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। डिपो मैनेजर ने पुलिस को भेजा पत्र पुलिस के अनुसार, यह मामला पनबस लुधियाना के डिपो मैनेजर की ओर से भेजे गए पत्र के आधार पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 17 जुलाई 2026 को डिपो की चेकिंग स्टाफ ने चालक गोबिंदर सिंह और कंडक्टर मनप्रीत सिंह उर्फ काकू के खिलाफ बस में नशीला पदार्थ लाने की रिपोर्ट दी थी। चेकिंग स्टाफ की रिपोर्ट के मुताबिक, नशीला सामान कार नंबर PB-10-FUU-5356 में रखा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ काकू, निवासी गांव सैदपुर बेहिहारा, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया गया। मामले में दूसरे आरोपी गोबिंदर सिंह, निवासी गांव मामदपुर, थाना शेरपुर, जिला संगरूर, की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद भुक्की चूरा पोस्त कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *