पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम: 20 से बारिश के आसार,आज उमस-गर्मी का अलर्ट; बठिंडा में टेंपरेचर 41.2 डिग्री के पार – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में 20 जुलाई से बदलेगा मौसम:  20 से बारिश के आसार,आज उमस-गर्मी का अलर्ट; बठिंडा में टेंपरेचर 41.2 डिग्री के पार – Chandigarh News




पंजाब और चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी से 20 जुलाई को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। फिलहाल आज गर्मी और उमस का असर बना रहेगा, जबकि 20 से 22 जुलाई के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई, जिससे उमस काफी बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज होने से लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। बठिंडा सबसे गर्म, औसत तापमान सामान्य से ऊपर पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान होशियारपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 20 जुलाई से मिलेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 18 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। 19 जुलाई को बादल छाने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 35 डिग्री तक रहेगा। 20 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 21 जुलाई को झमाझम बारिश का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। 22 जुलाई को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 20 से 22 जुलाई तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज दक्षिण पंजाब के कई इलाकों में अत्यधिक गर्मी और उमस रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं 20, 21 और 22 जुलाई को पंजाब के विभिन्न हिस्सों और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *