मेहतपुर में सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन – Jalandhar News
भास्कर न्यूज |जालंधर पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट और सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के आह्वान पर शुक्रवार को फिल्लौर में कर्मचारियों और पेंशनरों ने केंद्रीय वेतनमान लागू करने संबंधी 17 जुलाई 2020 के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहर में मार्च निकालने के बाद तहसील परिसर के बाहर एकत्र हुए और धरना देने के बाद आदेश की प्रतियां फूंकी। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार की ओर से केंद्रीय वेतनमान लागू किए जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी राज्य सरकार महंगाई भत्ते को कर्मचारियों और पेंशनरों का अधिकार मानने से इनकार कर रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल और केरल से जुड़े मामलों में महंगाई भत्ते को कर्मचारियों और पेंशनरों का संवैधानिक अधिकार मान चुका है। नेताओं ने 29 जुलाई को संगरूर में संयुक्त पेंशनर फ्रंट की राज्यस्तरीय रैली और 7 अगस्त को चंडीगढ़ की दाना मंडी में पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच पंजाब की राज्यस्तरीय रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। प्रदर्शन में तारा सिंह बीका, सीतल राम बंगा, सुखविंदर लाल, अशोक कुमार, सुखजीत सिंह, बख्शी राम, हुकम चंद, जगजीत सिंह, बलबीर कुमार, रुपेश, सुशील कुमार, संदीप कुमार, जगसीर, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सरबजीत सिंह, मान सिंह, कुलदीप सिंह, देविंदर कुमार, मनिंदर सिंह, विशाल, संदीप कुमार, अजीत भट्टी, तजिंदर सिंह, बिमला राय, सुखजिंदर कौर, परमिंदर कौर, रजिंदर कौर छोकरा, पूनम नैयर, आशा रानी, एकता जनोतरा, वीरपाल कौर, रेखा, अर्चना, मनदीप कौर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर मौजूद रहे।
Source link

