मोगा में लक्ष्मण प्रजापति ने जीते 5 लाख रुपये: दोस्त की जिद पर खरीदी था 7 रुपये का लॉटरी टिकट, पहली बार में ही बदली किस्मत – Moga News

मोगा में लक्ष्मण प्रजापति ने जीते 5 लाख रुपये:  दोस्त की जिद पर खरीदी था 7 रुपये का लॉटरी टिकट, पहली बार में ही बदली किस्मत – Moga News




कहते हैं कि अगर किस्मत मेहरबान हो तो रंक भी राजा बन जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मोगा के जलालाबाद के रहने वाले लक्ष्मण प्रजापति ने। लक्ष्मण ने अपने जीवन में पहली बार महज 7 रुपये की एक लॉटरी टिकट खरीदी और उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि वे सीधे 5 लाख रुपये के मालिक बन गए। इनाम की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ‘जस्सा लॉटरी स्टॉल’ पर विजेता को बधाई देने वालों का तांता लग गया। विजेता लक्ष्मण प्रजापति ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में इससे पहले कभी लॉटरी नहीं खरीदी थी। उनके मित्र जस्सा सिंह पिछले कई दिनों से उन्हें किस्मत आजमाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। दोस्त के कहने पर आखिरकार उन्होंने 7 रुपये खर्च कर एक टिकट खरीद ली। कुछ ही समय बाद जब उनके फोन की घंटी बजी और उन्हें 5 लाख रुपये का इनाम निकलने की सूचना मिली, तो एक बार के लिए उन्हें कानों पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब उन्होंने खुद आधिकारिक परिणाम देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लक्ष्मण प्रजापति ने बताया कि इस पुरस्कार राशि से वे सबसे पहले अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करेंगे और बचे हुए पैसों को अपने सप्लाई व्यवसाय (सप्लाई बिजनेस) को बढ़ाने में लगाएंगे। ‘लकी’ साबित हो रहा है महज एक हफ्ता पुराना लॉटरी स्टॉल इस मौके पर जस्सा लॉटरी स्टॉल के संचालक जस्सा सिंह ने एक बेहद दिलचस्प जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके इस स्टॉल को खुले अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन यह लोगों के लिए बेहद ‘लकी’ साबित हो रहा है। इस छोटे से अंतराल में उनके स्टॉल से करीब 8 लाख रुपये के अलग-अलग इनाम निकल चुके हैं। इसमें लक्ष्मण प्रजापति का 5 लाख रुपये का बड़ा इनाम, 50 हजार रुपये का एक अन्य पुरस्कार और कई छोटे-छोटे इनाम शामिल हैं। खुद 1 करोड़ जीतकर खोला स्टॉल, पर ‘लत’ न लगाने की सलाह जस्सा सिंह ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि वह स्वयं पिछले साल 7 रुपये की ही एक लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का बंपर जैकपॉट जीत चुके हैं। इसी बड़ी जीत से प्रेरित होकर उन्होंने यह स्टॉल शुरू किया ताकि दूसरे लोग भी अपनी किस्मत आजमा सकें। हालाँकि, एक जिम्मेदार संचालक के रूप में जस्सा सिंह ने लोगों को एक अहम सलाह भी दी कि मैं किसी को भी लॉटरी की लत लगाने की सलाह बिल्कुल नहीं देता। लोगों को हमेशा अपनी जेब देखकर, जिम्मेदारी से और एक सीमित दायरे में ही किस्मत आजमानी चाहिए। किस्मत का भरोसा नहीं, अगर साथ दे तो 7 रुपये की छोटी सी टिकट भी जिंदगी बदल सकती है।” लक्ष्मण प्रजापति की इस छप्परफाड़ जीत के बाद से पूरे जलालाबाद इलाके में जस्सा लॉटरी स्टॉल की चर्चा जोरों पर है और बड़ी संख्या में लोग अपनी किस्मत का ताला खोलने वहां पहुंच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *