फाजिल्का में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: लाधुका बाजार में दुकानों के बाहर अवैध कब्जे हटाए, 55 फीट का रोड पर ​निकलना था मुश्किल – Fazilka News

फाजिल्का में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा:  लाधुका बाजार में दुकानों के बाहर अवैध कब्जे हटाए, 55 फीट का रोड पर ​निकलना था मुश्किल – Fazilka News




फाजिल्का के अंतर्गत आते कस्बा लाधुका के मुख्य बाजार में प्रशासन ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) चलाया है। इस मुस्तैद कार्रवाई के तहत बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर किए गए पक्के अवैध कब्जों और अतिक्रमण को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जा रहा है। मौके पर बीडीपीओ सहित भारी प्रशासनिक टीम और पुलिस बल तैनात है, जिनकी सीधी निगरानी में जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर बने पक्के सीमेंट के थड़े तोड़े जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है, बल्कि इसके पीछे माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेश हैं। इससे पहले प्रशासनिक स्तर पर उक्त दुकानदारों को कई बार लिखित नोटिस जारी कर खुद ही कब्जे हटाने की हिदायत दी गई थी। लेकिन दुकानदारों द्वारा नोटिस को नजरअंदाज करने और अवैध कब्जे न हटाने के बाद आखिरकार प्रशासन को अदालत के आदेशों का पालन करते हुए यह सख्त एक्शन लेना पड़ा। 55 फुट चौड़ी सड़क को दुकानदारों ने किया था संकरा: बीडीपीओ मौके पर मौजूद बीडीपीओ लालचंद ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लाधुका बाजार की इस मुख्य सड़क की कुल चौड़ाई सरकारी रिकॉर्ड में 55 फुट है। लेकिन आसपास के दुकानदारों ने सड़क के दोनों तरफ कई-कई फुट आगे तक पक्के सीमेंट के थड़े बनाकर भारी अतिक्रमण कर रखा था। इसके कारण 55 फुट की चौड़ी सड़क सिमट कर रह गई थी और बाजार में हर वक्त गंभीर ट्रैफिक जाम लगा रहता था। यहाँ से आम राहगीरों और वाहनों का गुजरना तक दूभर हो चुका था। बीडीपीओ ने आगे बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर माननीय हाईकोर्ट में एक केस चल रहा था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने इस अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने के अंतिम आदेश जारी किए। नोटिस रहे बेअसर, तो गरजे बुलडोजर प्रशासनिक टीम आज सुबह ही भारी अमले और जेसीबी मशीनों के साथ लाधुका के बाजार में धमक पड़ी। देखते ही देखते दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाई गई कई फुट लंबी सीमेंट की थड़ियों को जमींदोज कर दिया गया। बीडीपीओ लालचंद ने स्पष्ट किया कि दुकानदारों को सुधरने के कई मौके दिए गए थे, लेकिन जब सारे नोटिस बेअसर रहे, तो कानूनन यह सख्त कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया था। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और कानूनी मामला दर्ज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *