हनी सिंह को नशा विरोधी अभियान से जोड़ने पर विवाद: गायक जस्सी ने चुघ पर साधा निशाना, बोले-पंजाब एक राज्य नहीं, भावना और विरासत – Amritsar News

हनी सिंह को नशा विरोधी अभियान से जोड़ने पर विवाद:  गायक जस्सी ने चुघ पर साधा निशाना, बोले-पंजाब एक राज्य नहीं, भावना और विरासत – Amritsar News




पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भाजपा नेता तरुण चुघ द्वारा यो यो हनी सिंह को पंजाब के नशा विरोधी अभियान से जोड़ने पर सवाल उठाए हैं। जस्सी ने कहा कि वह आमतौर पर राजनीतिक मुद्दों पर बोलने से बचते हैं, लेकिन जब बात पंजाब और युवाओं के भविष्य की हो तो वह चुप नहीं रह सकते। पंजाब की वास्तविक समस्याओं और भावनाओं को समझा जाए जस्सी ने इस कदम को समझ से परे बताया। जस्सी के अनुसार, जिन लोगों और चेहरों को पंजाब में नशे की संस्कृति से जोड़ा जाता रहा है, उन्हें अब नशा खत्म करने के अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाना गलत है। कलाकार ने आरोप लगाया कि इससे यह संदेश जाता है कि पंजाब की वास्तविक समस्याओं और भावनाओं को समझने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। वीडियो में जस्सी ने कहा कि “पंजाब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि एक भावना और विरासत का नाम है।” उन्होंने जोर दिया कि बाहर बैठे लोग अक्सर पंजाब को केवल मशहूर चेहरों के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं, जबकि पंजाब की असली पहचान उसकी संस्कृति, इतिहास और युवाओं में निहित है। ऐसे व्यक्तियों को पंजाब का समाज स्वीकार नहीं करता जस्सी ने आगे कहा कि पंजाब का हर वर्ग, चाहे वह सिख हो या हिंदू, गुरबाणी और पंजाब की विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दलों को ऐसे व्यक्तियों को आगे लाने से बचना चाहिए जिन्हें पंजाब का समाज स्वीकार नहीं करता। पंजाब के हित में सच बोलना आवश्यक कलाकार ने यह भी स्वीकार किया कि उनके इस बयान से उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर नुकसान हो सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पंजाब के हित में सच बोलना आवश्यक है। अंत में, उन्होंने “पंजाब जिंदाबाद रहेगा और पंजाब को नुकसान पहुंचाने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा” कहकर अपनी बात समाप्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *