दिवसीय ट्रिप: ट्रिप में प्राकृतिक वादियों का आनंद लिया – Ludhiana News

दिवसीय ट्रिप:  ट्रिप में प्राकृतिक वादियों का आनंद लिया – Ludhiana News




लुधियाना। सफर मेनिया लेडीज ग्रुप की से खूबसूरत पर्यटन स्थल कसौली का एक दिवसीय ट्रिप आयोजित किया गया। इस ट्रिप का आयोजन मेधाश्री ने किया, जिसमें ग्रुप की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान सभी ने प्रकृति की मनमोहक वादियों, हरियाली और सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। कसौली की शांत और खूबसूरत फिजाओं के बीच सदस्याओं ने कई यादगार पल बिताए। सभी ने विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच खूब फोटोशूट कराया। रंग-बिरंगे परिधानों और खूबसूरत लोकेशनों ने तस्वीरों को और भी आकर्षक बना दिया। यात्रा के दौरान हंसी-मजाक, बातचीत और मनोरंजक गतिविधियों ने माहौल को खुशनुमा बनाए रखा। ग्रुप की सदस्याओं ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। व्यस्त दिनचर्या से दूर यह ट्रिप सभी के लिए तनावमुक्त और ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव साबित हुआ। सदस्याओं ने कहा कि ऐसी यात्राएं न केवल नए स्थानों को देखने का अवसर देती हैं, बल्कि आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाती हैं। मेधाश्री ने बताया कि इस ट्रिप का उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर नई जगहों की सैर कराने और उन्हें यादगार अनुभव देना था। ट्रिप के समापन पर सभी सदस्याएं अपने साथ ढेर सारी खूबसूरत यादें और तस्वीरें लेकर लौटीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *