अबोहर में बस चालक की सूझबूझ से बची कई जान: सामने अनियंत्रित कार देख सड़क कच्चे में उतारी बस, पिछले हिस्से में टक्कर से कार चालक घायल – Abohar News

अबोहर में बस चालक की सूझबूझ से बची कई जान:  सामने अनियंत्रित कार देख सड़क कच्चे में उतारी बस, पिछले हिस्से में टक्कर से कार चालक घायल – Abohar News




फाजिल्का के अबोहर में सीतो-संगरिया मुख्य मार्ग पर गांव हिम्मतपुरा के नजदीक एक निजी बस और तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बस चालक की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद घायल कार चालक को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक राजेश कुमार उर्फ वकील सीतो से अपने गांव मालारामपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही निजी बस के चालक प्रवीण कुमार पुत्र कुंदन लाल संगरिया से सवारी लेकर सीतो की तरफ आ रहे थे। हिम्मतपुरा गांव के पास बनी एक पुलिया के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस चालक ने दिखाई सूझबूझ, सड़क से नीचे उतारी बस हादसे के संबंध में बस चालक प्रवीण कुमार ने बताया कि हिम्मतपुरा पुलिया के पास सामने से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बेहद तेज गति में बस की तरफ बढ़ने लगी। प्रवीण ने कार चालक को सचेत करने के लिए बार-बार हेडलाइट्स से इशारा (डिपर) भी किया, लेकिन कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह बेकाबू हो चुकी थी। जब बस चालक को लगा कि कार सीधे बस के अगले हिस्से से टकराएगी, तो उसने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तुरंत बस को मुख्य सड़क से नीचे कच्चे में उतार दिया।
बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त, टायर फटे बस चालक की इस सूझबूझ के बावजूद, अनियंत्रित कार बस के अगले हिस्से से तो बच गई, लेकिन वह सीधे बस के पिछले हिस्से (साइड) में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पिछले दोनों टायर मौके पर ही फट गए। बस चालक प्रवीण कुमार के अनुसार, इस दुर्घटना में उन्हें करीब 1 से 1.5 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया; यातायात सुचारू सूचना पर ‘डायल 112’ की पुलिस आपातकालीन टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मलबे में फंसे घायल कार चालक राजेश कुमार को बाहर निकाला और सीतो के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, कार चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत पूरी तरह खतरे से बाहर है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल करवा दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *