लुधियाना में होजरी कारोबारी से लूट: रॉड दिखाकर एक्टिवा छीनी, 500 मीटर तक दौड़ते रहे; हनुमान मंदिर टेकने जा रहे थे माथा – Ludhiana News

लुधियाना में होजरी कारोबारी से लूट:  रॉड दिखाकर एक्टिवा छीनी, 500 मीटर तक दौड़ते रहे; हनुमान मंदिर टेकने जा रहे थे माथा – Ludhiana News




लुधियाना में जोधेवाल बस्ती चौक के पास आज बाइक सवार दो बदमाशों ने एक होजरी कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे घेर लिया और उसकी एक्टिवा लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित कारोबारी कुंदन लाल ने बताया कि वह हर मंगलवार फिल्लौर स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। आज सुबह भी वह एक्टिवा पर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान जोधेवाल बस्ती चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। खुद को बचाने के लिए बीच सड़क छोड़ दी एक्टिवा कुंदन लाल के अनुसार, बदमाशों के पास रॉड और अन्य धारदार हथियार थे। जान बचाने के लिए उन्होंने एक्टिवा वहीं छोड़ दी और भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें धमकियां भी दीं। वे करीब 500 मीटर तक दौड़ते रहे, ताकि किसी तरह अपनी जान बचा सकें। पुलिसकर्मी पर मदद न करने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि वारदात के बाद उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी से मदद मांगी, लेकिन उसने सहायता करने के बजाय केवल यह पूछना शुरू कर दिया कि घटना किस क्षेत्र में हुई है। बाद में इसे अपनी सीमा से बाहर बताया। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा कुंदन लाल ने बताया कि उन्होंने बाद में थाना सुंदर नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस को घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है, लेकिन आसपास के कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *