लुधियाना के डाबा में लूट का सीसीटीवी वीडियो: घर जा रहे शख्स के साथ बदमाशों ने की मारपीट, नई एक्टिवा लूट कर हुए फरार – Ludhiana News

लुधियाना के डाबा में लूट का सीसीटीवी वीडियो:  घर जा रहे शख्स के साथ बदमाशों ने की मारपीट, नई एक्टिवा लूट कर हुए फरार – Ludhiana News


लुधियाना के डाबा थाना इलाके से रात के अंधेरे में हुई एक्टिवा लूट का CCTV फुटेज सामने आया है। स्टार रोड पर वर्मा बर्तन स्टोर के ठीक सामने,तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक अकेले शख्स को घेर कर उसके साथ मारपीट की, और उसकी नई एक्टिवा स्कूटर लूट कर फरार हो गए।

.

CCTV में क्या-क्या दिखा

सामने आए इस CCTV फुटेज में पूरी वारदात साफ नजर आ रही है वीडियो की शुरुआत में, रात के सन्नाटे में एक शख्स (लाल शर्ट में) अपनी स्कूटर रोके सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है तभी सामने से एक बाइक पर तीन लड़के आते हैं और ठीक शख्स के पास आकर बाइक रोक देते हैं।

एक्टिवा लेजते हुए बाइक स्वर बदमाश

बाइक रुकते ही पीछे बैठे दोनों बदमाश तुरंत उतरते हैं और लाल शर्ट वाले शख्स पर अचानक हमला कर देते हैं। तीनों बदमाश शख्स के साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। शख्स को पीछे की तरफ धक्का दिया जाता है जिससे उसकी एक्टिवा जमीन पर गिर जाती है। वीडियो में बदमाशों की आवाज साफ सुनाई दे रही है जहां वे गाली-गलौज करते हुए चिल्ला रहे हैं भाग ले ले जा यार!

तलाशी लेते हुए पीछे भागे बदमाश

तलाशी लेते हुए पीछे भागे बदमाश

इसके बाद एक बदमाश उस शख्स को डरा कर सड़क के अंधेरे वाले हिस्से की तरफ भागा देता है। शख्स के चिल्लाने की आवाजें पीछे से आ रही हैं। आखिर में एक बदमाश जमीन पर गिरी हुई भारी एक्टिवा को उठाता है, उसे स्टार्ट करता है और वहां से तेजी से भाग निकलता है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया:

इस मामले में पीड़ित 44 वर्षीय परवीन कुमार ने डाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। परवीन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वह अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था, तब बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात लड़कों ने उसे रोका, उसके साथ जबरदस्ती की और उसका स्कूटर छीन लिया। स्कूटर के अंदर उसके कई जरूरी दस्तावेज भी रखे थे।

पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर राज गोपाल के पास धारा 304(2) और 3(5) BNS के तहत मामला (FIR No. 153) दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस लाइव CCTV फुटेज की मदद से उन तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *