मानसून सिर पर, शहरों के नाले और गांवों की ड्रेनें अभी भी गाद से भरी पड़ीं : ढिल्लों – Jalandhar News
चंडीगढ़ | मानसून के आगमन को लेकर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए किए गए इंतजामों, विशेष रूप से नालों और ड्रेनों की सफाई में कथित लापरवाही को लेकर तीखे सवाल उठाए। ढिल्लों ने पत्र में लिखा कि मानसून सिर पर है शहरों के नाले और गांवों की ड्रेनें गाद, प्लास्टिक और गंदगी से भरी पड़ी हैं। ढिल्लों ने चेतावनी दी कि यदि पहली ही भारी बारिश में शहरों या गांवों में जलभराव अथवा बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। केंद्र ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत पंजाब को 481.6 करोड़ जारी किए थे। इसमें पंजाब सरकार का 160.8 करोड़ का अंश जोड़ने पर कुल राशि 642.4 करोड़ बनती है, जो सीधे तौर पर बाढ़ राहत, तटबंधों की मरम्मत और आपदा प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। वहीं, उन्होंने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर सरकार को घेरा और मोहाली के गांव पत्तों में प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
Source link

