यूएस भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी – Jalandhar News
एक व्यक्ति से यूएस भेजने के नाम पर 35 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित हरमेल ने कहा कि जालंधर निवासी व्यक्ति से विदेश अमेरिका भेजने के लिए 37.50 लाख में बातचीत हुई थी। उसने व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने विश्वास दिलवाया कि 1-2 माह में अमेरिका भेज देगा, पर आजतक विदेश नहीं भेजा। उसने पैसे वापस मांगे तो सिर्फ 2 लाख दिए और बाकी 35.50 लाख नहीं लौटाए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने न अमेरिका भेजा और न पैसे लौटाए हैं। जिला पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।
Source link

