पठानकोट में डैम इंजीनियरों ने जताया रोष: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Pathankot News

पठानकोट में डैम इंजीनियरों ने जताया रोष:  सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Pathankot News




पठानकोट के रणजीत सागर डैम में जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इंजीनियर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह बांगोबाणी के नेतृत्व में यह रोष शाहपुर कंडी स्थित फील्ड हॉस्टल में जताया गया। इस दौरान इंजीनियरों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों और इंजीनियरों से किए गए वादों को पूरा करने में लगातार विफल रही है। नकारात्मक रवैये के कारण कर्मचारियों में भारी रोष नेताओं ने बताया कि सरकार की अनदेखी और नकारात्मक रवैये के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। लंबे समय से लंबित मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वा इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह बांगोबाणी ने रणजीत सागर डैम के इंजीनियरों से अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की एकता को कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताकत बताया। पेंशनर संगठन अपने संघर्ष को और तेज करेंगे सुखविंदर सिंह बांगोबाणी ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों और इंजीनियरों की मांगों को नहीं माना गया, तो आने वाले दिनों में विभिन्न कर्मचारी एवं पेंशनर संगठन अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *