PM मोदी को आस्ट्रेलिया दी गाली: खालिस्तानी सतलुज मूवी को लेकर BJP सिख सपोर्टर से भिड़े, रोड पर हुई तीखी बहस, पुलिस ने हटाए – Jalandhar News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न दौरे के दौरान खालिस्तानियों और भाजपा समर्थक सिखों के बीच बहस का वीडियो सामने आया है। इसमें खालिस्तानी प्रधानमंत्री मोदी को गाली देता है।
भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क ने इस वीडियो को अपने इंस्टा से 15 जुलाई सुबह शेयर किया। इस वीडियो में कुछ खालिस्तानी झंडे लेकर जगविंदर विर्क को घेर लेते हैं और बहस करना शुरू कर देते हैं।
इस दौरान एक खालिस्तानी युवक पीएम को गाली निकालता है और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर देता है। बहस सतलुज मूवी को लेकर शुरू होती है।
खालिस्तानी सतलुज मूवी पर बैन हटाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री का विरोध करने जा रहे होते हैं तो इस दौरान भाजपा समर्थक सिख जगविंदर विर्क को घेर लेते हैं। खालिस्तानी इस बात को लेकर बहस करना शुरू कर देते हैं कि सिखों को पीएम मोदी के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए।
विर्क इसका विरोध करते हैं तो खालिस्तानी उनको कहते हैं कि अगर प्रधानमंत्री से तुम्हारी इतनी ही नजदीकियां हैं तो सतलुज मूवी पर लगा बैग हटवा दो। विर्क बोले- ये लोग मेरा हौसला नहीं डिगा सकते
बहस का वीडियो शेयर कर विर्क ने लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भी अलगाववादी समूहों का दबाव मेरे दृढ़ विश्वास को डिगा नहीं सकता। कुछ लोग अलगाववादी एजेंडे को बढ़ावा देकर विदेश में भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सच यह है कि भारत की एकता विभाजन के किसी भी अभियान से कहीं अधिक मजबूत है। मुझे अपनी भारतीय विरासत पर अत्यधिक गर्व है और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ दृढ़ता से खड़ा हूं। कोई भी विरोध, धमकी या दबाव मेरी मान्यताओं को कभी नहीं बदल सकता। भारत की एकता और अखंडता से कभी कोई समझौता नहीं हो सकता और न ही कभी होगा।
पुलिस ने दोनों की बहस को रुकवाया
खालिस्तानी समर्थकों और भाजपा समर्थिक सिखों में आस्ट्रेलिया की सड़क पर बहस इतनी तीखी हो गई कि दोनों ग्रुप जोर-जोर से एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। आवाज सुन प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में लगी पुलिस फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और मुश्किल से दोनों के बीच चल रही बहस को शांत करवाया। इसके बाद खालिस्तानी समर्थकों ने रोड साइड खिलिस्तानी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। 3 दिन के आस्ट्रेलिया दौरे पर थे प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक आस्ट्रेलिया दौर पर रहे। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार 9 जुलाई को यूरेनियम डील पर मुहर लगी थी। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के कानून और बच्चों के लिए एक सुरक्षित ऑनलाइन माहौल बनाने के उसके तरीके से बहुत कुछ सीख रहा है। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया।
Source link

