लुधियाना में लोगों ने दबोचा चेन स्नेचर: महिला से झपटमारी की कोशिश नाकाम, साथी बाइक लेकर फरार – Ludhiana News

लुधियाना में लोगों ने दबोचा चेन स्नेचर:  महिला से झपटमारी की कोशिश नाकाम, साथी बाइक लेकर फरार – Ludhiana News




लुधियाना। शहर के दशमेश नगर इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की कोशिश लोगों की सतर्कता के कारण नाकाम हो गई। दवा लेने आई एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने चेन झपटने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने विरोध किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ इलाके की एक दुकान से दवा लेने आई थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उसे घेर लिया और गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने साहस दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। महिला के शोर मचाने पर पास की दुकानों में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। लोगों ने भाग रहे एक स्नैचर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भीड़ देखकर बाइक सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने की पिटाई, आरोपी ने मांगी माफी आरोपी के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने लोगों के सामने स्वीकार किया कि वह झपटमारी करने आया था। उसने लोगों से यह कहते हुए छोड़ने की गुहार लगाई कि उसकी चार बेटियां हैं। CCTV में कैद हुई पूरी वारदात घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी पहले गली में खड़े होकर अकेले स्कूटी या पैदल गुजरने वाली महिलाओं की रेकी कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने महिला को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *