लुधियाना के हजूरी रोड पर चोरी: महज 5 सेकंड में लोहे के सबल से कार का बोनट खोल उड़ाई बैटरी वीडियो – Ludhiana News

लुधियाना के हजूरी रोड पर चोरी:  महज 5 सेकंड में लोहे के सबल से कार का बोनट खोल उड़ाई बैटरी वीडियो – Ludhiana News


लुधियाना में वाहन चोरों और स्पेयर पार्ट्स चुराने वाले गिरोहों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के व्यस्त इलाके हजूरी रोड से सामने आया है,जहां चोरों ने रात के अंधेरे में गली में खड़ी दो कारों को अपना निशाना बनाया। इस पूरी घटना में

.

सीसीटीवी वीडियो में कैद हुई पूरी वारदात

सामने आए सीसीटीवी फुटेज वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह इन शातिर चोरों ने पूरी योजना के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

CCTV फुटेज में दिखा फोटो में देखो :

एक्टिवा पर सवार होकर आए दो चोर।

गली में रेकी करते हुए एक बदमाश।

गली में रेकी करते हुए एक बदमाश।

पहले अल्टो गाड़ी को निशाना बनाते हुए।

पहले अल्टो गाड़ी को निशाना बनाते हुए।

संबल से स्विफ्ट गाड़ी का बोनट खोलते हुए।

संबल से स्विफ्ट गाड़ी का बोनट खोलते हुए।

गाड़ी की बैटरी निकाल एक्टिवा की डिक्की में रखते हुए।

गाड़ी की बैटरी निकाल एक्टिवा की डिक्की में रखते हुए।

एक्टिवा की डिक्की में बैटरी रख एक्टिवा पर सवार बदमाश।

एक्टिवा की डिक्की में बैटरी रख एक्टिवा पर सवार बदमाश।

सफेद एक्टिवा पर आए चोर: रात के सन्नाटे में एक सफेद रंग की एक्टिवा पर दो नौजवान युवक गली में दाखिल होते हैं।

निगरानी और रेकी: गली की नुक्कड़ पर पहुंचकर एक युवक एक्टिवा स्टार्ट करके वहीं रुक जाता है ताकि किसी के आने पर तुरंत भागा जा सके। दूसरा युवक एक्टिवा से उतरकर सीधा गाड़ियों के पास आता है।

पूरे इलाके का लिया जायजा: चोरी को अंजाम देने से पहले, पैदल चलने वाला युवक पूरी गली का एक चक्कर लगाता है और अच्छी तरह से रेकी करता है कि कोई उन्हें देख तो नहीं रहा।

पहले ऑल्टो को बनाया निशाना: रेकी करने के बाद यह शातिर चोर सबसे पहले वहां खड़ी एक ऑल्टो कार के पास जाता है और उसे अपना निशाना बनाने की कोशिश करता है, लेकिन किसी कारणवश वह उसे छोड़ देता है।

स्विफ्ट कार पर किया हाथ साफ: ऑल्टो को छोड़ने के बाद वह तुरंत आगे खड़ी स्विफ्ट कार के पास पहुंचता है।

महज 5 सेकंड में खोला बोनट: इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था। चोर ने अपने पास छिपाकर रखा हुआ एक लोहे का सबल (रॉड) निकाला। उस लोहे के सबल से उसने स्विफ्ट कार के आगे का बोनट इतनी फुर्ती से खोला कि उसे महज 5 सेकंड का समय लगा।

बैटरी की चोरी और फरार: बोनट खुलते ही उसने पलक झपकते ही कार की बैटरी निकाल ली। इसके बाद उसने गली के बाहर खड़े अपने एक्टिवा वाले साथी को इशारा करके बुलाया। दोनों ने चुराई गई बैटरी को एक्टिवा पर रखा और रातों-रात वहां से रफूचक्कर हो गए।

अब यह सीसीटीवी वीडियो पुलिस और स्थानीय लोगों के पास मौजूद है। इलाके के लोगों की मांग है कि इस स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द से जल्द इन सफेद एक्टिवा सवार चोरों की पहचान करे और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे,ताकि भविष्य में लोग अपने वाहनों को घर के बाहर सुरक्षित खड़ा कर सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *