फरीदकोट में दिव्यांग महिला की हत्या का खुलासा: पड़ोसी युवक गिरफ्तार, चोरी के 44 हजार रुपए और हथियार बरामद – Faridkot News
फरीदकोट सिटी पुलिस ने मोहल्ला जानिया में एक दिव्यांग महिला की तेजधार हथियार से हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रेमचंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसने घर में चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घर से चोरी की गई 44 हजार रुपये की नकदी तथा हत्या में इस्तेमाल कटर और किरच भी बरामद कर ली है। इस मामले में एसपी (इन्वेस्टिगेशन) जोगेश्वर सिंह गोराया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक दिन पहले मोहल्ला जानिया में नीतू नामक दिव्यांग महिला की हत्या का मामला सामने आया था। मृतका के पति बोले- मैं स्वयं दिव्यांग हूं मृतका के पति एवं सरकारी अध्यापक प्रदीप कालड़ा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह स्वयं भी दिव्यांग हैं और एक सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे वह रोज की तरह स्कूल चले गए थे। उनके दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 2:10 बजे जब वह स्कूल से लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो नीतू का शव बेडरूम में खून से लथपथ पड़ा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके मोहल्ले में रहने वाला प्रेमचंद अक्सर उनके घर आता-जाता था और पहले भी कई बार चोरी की कोशिश कर चुका था, जिसका उनकी रुपये नकद भी गायब मिले। प्रदीप ने प्रेमचंद पर शक जताया। एक अन्य पड़ोसी ने भी प्रेमचंद को प्रदीप के घर से तेजी से बाहर निकलते देखा था। एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है-एसपी एसपी जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में अब तक यही सामने आया है कि आरोपी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया।
Source link

