श्री गुरु रविदास के जीवन पर पंजाब में होंगे ड्रोन: 650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा – Chandigarh News
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए पंजाब सरकार ने राज्य से लेकर देश-विदेश तक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके तहत पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में श्री गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश पर आधारित ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई पीढ़ी और आम लोगों को उनके जीवन दर्शन से जोड़ा जा सके। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बताया कि दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया गया है। पंजाब की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में हर महीने सेमिनार आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में मोहाली सहित राज्य के सभी जिलों को शामिल किया जाएगा। सरकार की प्रमुख घोषणाएं 117 विधानसभा क्षेत्रों में गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित ड्रोन शो होंगे। 650 एकड़ क्षेत्र में गुरु रविदास जी के नाम पर ‘रविदास गार्डन’ विकसित किए जाएंगे। पूरे राज्य में ‘रन ऑफ इकुलेटी का आयोजन किया जाएगा। पूरे पंजाब में 6 लाख झंडे वितरित किए जाएंगे, जिन्हें लोग अपने घरों पर लगाएंगे। अक्टूबर में निकलेंगी चार बड़ी शोभायात्राएं प्रकाश पर्व के के उपलक्ष्य चार शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जो खुरालगढ़ पहुंचेंगी। वाराणसी से खुरालगढ़: 5 से 8 अक्टूबर जम्मू से खुरालगढ़: 5 से 8 अक्टूबर बठिंडा से खुरालगढ़: 6 से 8 अक्टूबर फरीदकोट से खुरालगढ़: 7 से 8 अक्टूबर
Source link

