जालंधर में फर्जी IPS अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार: पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर एक ही परिवार से की 31.50 लाख की बड़ी ठगी – Jalandhar News

जालंधर में फर्जी IPS अधिकारी और उसकी पत्नी गिरफ्तार:  पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर एक ही परिवार से की 31.50 लाख की बड़ी ठगी – Jalandhar News




जालंधर देहात पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को फर्जी आईपीएस (IPS) अधिकारी बताकर लोगों को शिकार बना रहा था। आरोपी ने पुलिस विभाग में डीएसपी, इंस्पेक्टर और हवलदार भर्ती कराने का झांसा देकर एक ही परिवार से 31.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी की इस रकम को कपड़ों के बिजनेस, कार और कोठी खरीदने में इन्वेस्ट किया था। झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये यह पूरा मामला जालंधर के शाहकोट का है। शाहकोट के डीएसपी स्वर्ण सिंह बल और थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि बाउपुर बेट की रहने वाली रवीन कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अनमोल रतन ने रवीन कौर को पुलिस में डीएसपी, उसकी भतीजी संदीप कौर को इंस्पेक्टर और भाई हरदीप सिंह को हवलदार बनवाने का झांसा दिया और उनसे कुल 31 लाख 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।
पिता के खाते में भेजे पैसे, पुलिस ने दबोचा ठगी के बाद आरोपी अनमोल रतन फरार हो गया था। वह बेहद शातिर था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल रहा था। इस दौरान उसने ठगी की रकम में से 3 लाख रुपये अपने पिता बलजीत सिंह के खाते में ट्रांसफर किए। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही 23 जून 2026 को गिरफ्तार कर कपूरथला जेल भेज दिया था। पत्नी भी हुई गिरफ्तार, 5 दिन का रिमांड मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए शाहकोट थाना पुलिस और सीआईए (CIA) स्टाफ की टीमों ने टेक्निकल सेल की मदद ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पत्नी मनदीप कौर को भी 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोनों आरोपियों का 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि ठगी के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके। लग्जरी लाइफ और बिजनेस में उड़ाए पैसे पुलिस पूछताछ में आरोपी अनमोल रतन ने कबूल किया कि उसने आईपीएस अधिकारी के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। ठगी गई रकम का हिसाब देते हुए उसने बताया कि ₹17 लाख उसने शाहकोट में अपने एक करीबी रिश्तेदार की ‘ठाठ-बाठ’ रेडीमेड कपड़ों की दुकान में इन्वेस्ट किए थे। इसके अलावा ₹1.10 लाख से सियाज कार खरीदी और ₹10 लाख नकोदर में एक कोठी खरीदने के लिए दिए थे। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *