तरनतारन में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई: 11 किलो से अधिक हेरोइन बरामद; 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल भी मिली – tarn-taran News

तरनतारन में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई:  11 किलो से अधिक हेरोइन बरामद; 6 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल भी मिली – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 11 किलो 179.5 ग्राम हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग पुलिस टीमों ने एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सराय अमानत खान थाना पुलिस ने रणजीत सिंह उर्फ राजा को 7 ग्राम हेरोइन और 200 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया। सदर तरनतारन थाना पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा वहीं, सदर तरनतारन थाना पुलिस ने दो आरोपियों सरजीत सिंह और जसकरण पाल सिंह को हिरासत में लिया। भिखीविंड थाना पुलिस ने जगजीत सिंह उर्फ जग्गी के कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। खालड़ा थाना क्षेत्र में एक अलग कार्रवाई के दौरान .30 बोर की पिस्तौल बरामद की गई। इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सबसे बड़ी बरामदगी तरनतारन पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई। वाल्टोहा थाना क्षेत्र के गांव लखना के खेतों से 11 किलो 160 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सिटी पट्टी थाना पुलिस ने शाजान सिंह को 6.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *