लुधियाना में KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल के जरिए आई थ्रेट, स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को की छुट्टी,बम स्क्वायड पहुंचा – Ludhiana News

लुधियाना में KVM स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:  ईमेल के जरिए आई थ्रेट, स्कूल प्रबंधकों ने बच्चों को की छुट्टी,बम स्क्वायड पहुंचा – Ludhiana News




लुधियाना में सोमवार आज रेलवे स्टेशन नजदीक बने केवीएम सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल प्रशासन को यह थ्रेट ई-मेल के जरिए आई। थ्रेट आने के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ ने प्रिंसिपल पंकज को सूचना दी। जिन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचना देकर अलर्ट किया। मौके पर पहुंच बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। फिलहाल अभी कुछ भी आपतीजनक स्कूल से नहीं मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में छुट्‌टी कर दी गई। पेरेंट्स बच्चों को लेने स्कूलों में पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड की टीमों ने सर्च की। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज जोशी ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल को एक ईमेल आया था। ईमेल कहा से आया है यह पता नहीं है। ईमेल में बम थ्रेट ऐसा कुछ लगा है। पुलिस को सूचना दी है अब पुलिस जांच कर रही है। स्कूल की सिर्फ एक ब्रांच को ही थ्रेट आई है। ईमेल में कुछ क्लियर नहीं है कि किस एजेंसी ने थ्रेट की है। मुझे कुछ लोगों ने बताया है कि कई अन्य स्कूलों को भी थ्रेट मिली है लेकिन ईमेल में किसी स्कूल का क्लियर नाम नहीं लिखा है। स्कूल में बच्चों को घर भेज दिया था और अब स्टाफ भी घर जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *