जगराओं में ज्वेलर्स से रंगदारी में विदेश से जुड़े तार: बबीहा गैंग के नाम पर मांगे थे 5 लाख, पुलिस ने बैंक खातों के ट्रांजेक्सन से दो को पकड़ा – Jagraon News

जगराओं में ज्वेलर्स से रंगदारी में विदेश से जुड़े तार:  बबीहा गैंग के नाम पर मांगे थे 5 लाख, पुलिस ने बैंक खातों के ट्रांजेक्सन से दो को पकड़ा – Jagraon News




लुधियाना के जगराओं में एक नामी ज्वैलर्स से बबीहा गैंग के नाम पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसके तार आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगेस्टर्स से जुड़े हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे मिली सूचना और जांच में मिले ​इनपुट के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने दो और आरोपियों जगजीत सिंह और तीर्थ सिंह को नामजद किया है। जो फिलहाल फरार हैं। पहले गिरफ्तार हो चुके दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार विदेशी नंबर से फोन कर आरोपियों ने रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने विश्वास जताने के लिए क्यूआर कोड भी भेजा है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूरे ​नेटवर्क के तार खोजे जाएंगे। इसमें कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल और सीआईए का खुलासा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (निवासी गांव चडिक) और बिट्टा बराड़ (निवासी गांव कोटला मेहर, मोगा) के रूप में हुई है। मनप्रीत फायर ब्रिगेड की ट्रेनिंग देता था और बिट्टा बराड़ केयरटेकर का काम करता था। सीआईए इंचार्ज अमृतपाल सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे विदेश में बैठे अपने आकाओं के लिए स्थानीय कारोबारियों की रैकी करते थे और उनके मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां विदेश भेजते थे, जिसके बाद विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर धमकियां दी जाती थीं। 5 लाख की रंगदारी और 2025 की फायरिंग का खौफ शिकायतकर्ता चिराग कत्याल को +973 कोड वाले एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आए थे। कॉलर ने खुद को बबीहा गैंग का सदस्य बताकर 5 लाख रुपये मांगे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डराने के लिए आरोपियों ने वर्ष 2025 में रानी झांसी चौक स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर हुई फायरिंग की घटना का हवाला भी दिया। क्यूआर कोड और बैंक खातों से खुली आरोपियों की पोल पीड़ित चिराग कत्याल ने 4 जुलाई को आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर डराने-धमकाने के कारण 1,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे और उसकी रसीद भी व्हाट्सएप पर भेजी थी। इसके बाद भी जब लगातार पैसों की मांग जारी रही, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इसी ट्रांजैक्शन और बैंक खातों के विवरण को ट्रैक करते हुए मनप्रीत और बिट्टा बराड़ को दबोच लिया। आगे की जांच और फरार आरोपियों की तलाश फिलहाल, रिमांड के दौरान पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी जगजीत और तीर्थ सिंह के साथ-साथ विदेश से धमकी देने वाले मुख्य सरगना की तलाश में जुटी हैं। इसके अलावा, पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस गिरोह ने इलाके के अन्य कितने व्यापारियों को अपना निशाना बनाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *