अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 60 लाख रुपए, केस – Amritsar News

अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 60 लाख रुपए, केस – Amritsar News



अमृतसर| विदेश भेजने का झांसा देकर 60 लाख रुपए की ठगी के मामले में खिलचियां थाना की पुलिस ने 5 ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गांव थोथियां निवासी जोरा सिंह, गांव भोरसी राजपूता निवासी संदीप सिंह, गुरुवाली गेट निवासी निशान सिंह, वलटोहा निवासी बलजीत सिंह और चंडीगढ़ निवासी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव थोथियां निवासी अवतार सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर 2025 को उसकी मुलाकात उक्त आरोपियों से हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित, उसके बेटे और पत्नी राजविंदर कौर को अमेरिका भेजने का झांसा दिया और कुल 60 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने न तो उन्हें वीजा लगवा कर दिया और न ही उनके पासपोर्ट वापस किए। लेकिन जनवरी 2026 से सभी आरोपियों ने मोबाइल फोन पूरी तरह बंद कर लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *