पठानकोट में जम्मू से हरिद्वार जा रही लग्जरी बस पलटी: 57 यात्रियों में 16 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; इलाज जारी – Pathankot News

पठानकोट में जम्मू से हरिद्वार जा रही लग्जरी बस पलटी:  57 यात्रियों में 16 लोग घायल, दो की हालत गंभीर; इलाज जारी – Pathankot News




पठानकोट के डमटाल क्षेत्र में देर रात एक निजी ट्रैवल कंपनी की लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस जम्मू से हरिद्वार जा रही थी। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी हॉलिडेज की बस (नंबर AR 20 B 0962) जम्मू-जालंधर वाया पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल स्थित नरुला पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित हो गई। बस मुख्य मार्ग से सर्विस लेन की ओर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल हुए 16 यात्रियों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल इंदौरा पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव और थाना प्रभारी विशाल राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या किसी अन्य वजह से हुआ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *