लुधियाना में जैकलीन फर्नांडिस ने जमाया रंग: प्राइवेट इवेंट में ‘लाल परी’ बन मचाया धमाल; बोलीं-की हाल चाल… ओ पंजाबी आ गए ओए – Ludhiana News

लुधियाना में जैकलीन फर्नांडिस ने जमाया रंग:  प्राइवेट इवेंट में ‘लाल परी’ बन मचाया धमाल; बोलीं-की हाल चाल… ओ पंजाबी आ गए ओए – Ludhiana News


बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और अपनी कातिलाना मुस्कान के लिए जानी जाने वालीं जैकलीन फर्नांडिस ने लुधियाना में जमकर रंग जमाया। चिट्टियां कलाइयां गर्ल के नाम से मशहूर जैकलीन हाल ही में लुधियाना के महाराजा मेंशन (कनॉट एस्टेट) में आयोजित एक ग्रैंड निजी कार्य

.

फोटो में देखो…..

लाला परी गाने पर डांस कर रही जैकलीन फर्नांडिस

चिट्टियां कलाइयां गाने में डांस करते हुए जैकलीन फर्नांडिस

चिट्टियां कलाइयां गाने में डांस करते हुए जैकलीन फर्नांडिस

लास्ट में जाते हुए फ्लाइंग किस देते हुए गई जैकलीन फर्नांडिस।

लास्ट में जाते हुए फ्लाइंग किस देते हुए गई जैकलीन फर्नांडिस।

जैकली के गानों से झूमे दर्शक

स्टेज पर जैसे ही जैकलीन ने ‘चिट्टियां कलाइयां’ और ‘लाल परी’ जैसे हिट गानों पर अपने हुस्न और डांस का जलवा बिखेरा, दर्शक झूम उठे। बॉलीवुड में अपनी शानदार फिटनेस और जुड़वा 2,किक ‘व’ रेस जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वालीं इस श्रीलंकाई ब्यूटी ने न सिर्फ अपने डांस से बल्कि अपने खास पंजाबी अंदाज से भी लुधियाना वालों का दिल जीत लिया।

  • स्टेज पर शानदार परफॉरमेंस: सिल्वर और हल्के गुलाबी रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस में जैकलीन किसी ‘लाल परी’ से कम नहीं लग रही थीं।
  • पंजाब के खाने से प्यार: फिटनेस फ्रीक होने के बावजूद जैकलीन ने खुले मंच से कबूल किया कि उन्हें पंजाब का ‘आलू पराठा और लस्सी’ बेहद पसंद है।
  • पंजाबी में की बात: बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल ने फैंस की डिमांड पर स्टेज से ठेट पंजाबी में बातचीत भी की।

स्टेज पर हुआ मजेदार सवाल-जवाब

परफॉरमेंस के बाद जब होस्ट ने जैकलीन से बातचीत की, तो उनके जवाबों ने वहां मौजूद हर एक शख्स को खुश कर दिया। यहां पढ़ें उस पूरी बातचीत का मजेदार वाकया

  • होस्ट: पंजाब की वो कौन सी चीज है जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है?
  • जैकलीन: ईमानदारी से कहूं तो क्या मैं खाने का नाम ले सकती हूं मुझे पराठे बहुत पसंद हैं। इसलिए जब भी मैं यहां आती हूं,मुझे पराठे खाना बहुत अच्छा लगता है।
  • होस्ट: लस्सी के साथ आलू का पराठा?
  • जैकलीन: लस्सी के साथ आलू का पराठा! हां! (हंसते हुए) मुझे लगता है कि यह सबका फेवरेट है। और मैं इसे (आलू पराठे को) यहां (पंजाब) के अलावा और कहीं नहीं खाती। (इसके बाद होस्ट ने जैकलीन से दर्शकों के लिए थोड़ी सी पंजाबी बोलने की गुजारिश की)
  • जैकलीन (पूछते हुए): हां, मैं क्या बोलूं
  • होस्ट: की हाल चाल?
  • जैकलीन (मुस्कुराते हुए माइक पर): की हाल चाल? (दर्शक खुशी से शोर मचाने लगे)
  • होस्ट: और आखिर में एक और ओ पंजाबी आ गए ओए!
  • जैकलीन (पूरे जोश में हाथ उठाते हुए): ओ पंजाबी आ गए ओए!
  • आखिर में जैकलीन ने सभी को फ्लाइंग किस देते हुए, मुस्कुराकर लुधियाना के इस शानदार क्राउड का शुक्रिया अदा किया और स्टेज से विदा ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *