बढ़ती जनसंख्या से जीवन पर पड़ता है असर – Jalandhar News

बढ़ती जनसंख्या से जीवन पर पड़ता है असर – Jalandhar News




जालंधर | विश्व जनसंख्या दिवस पर सीटी पब्लिक स्कूल के सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या से होने वाली चुनौतियों और सतत विकास के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या का असर प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ता है। चर्चा और गतिविधियों के माध्यम से उन्हें संसाधनों का सही उपयोग करने, पर्यावरण की रक्षा करने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *