जूडो कोचिंग कैंप में उन्नत तकनीक का लिया प्रशिक्षण – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर जिला शिक्षा अधिकारी (से.सि) जालंधर डॉ. गुरिंदरजीत कौर और जिला जालंधर जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह टक्कर के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए निशुल्क समर जूडो कोचिंग कैंप आयोजित किया गया है। यह कैंप 15 जुलाई तक सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड, जालंधर में प्रिंसिपल योगेश कुमार की देखरेख में चल रहा है। कैंप में राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर और जिला स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्नत प्रशिक्षण की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को नए नियमों से भी अवगत कराया जा रहा है, ताकि आगामी टूर्नामेंट में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कैंप में प्रशिक्षण सत्रों का संचालन सुरिंदर कुमार (लेक्चरार शारीरिक शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी), सुलिंदर सिंह (डीपीई, सरकारी हाई स्कूल बूटा मंडी) और पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता जोनी कर रहे हैं।
Source link

