मंत्री ने किया ईएसआई अस्पताल का दौरा – Jalandhar News

मंत्री ने किया ईएसआई अस्पताल का दौरा – Jalandhar News




जालंधर । बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को ईएसआई अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न विभागों के कामकाज का रिव्यू किया। कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के इलाज के पुख्ता इंतजामों की जानकारी ली। ईएसआईसी हॉस्पिटल में दाखिल मरीजों से मंत्री ने इलाज के बारे में पूछा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खुद वार्डों में एडमिट मरीजों और उनके तीमारदारों के पास पहुंचे और उनके इलाज के अनुभवों को जाना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *